चूरू: चूरू के आरजीएचएस घोटाले में बड़ा मोड़, पुलिस की जांच पर उठे सवाल, सीजेएम कोर्ट ने लिया संज्ञान
Churu, Churu | Jan 7, 2026 चूरू में राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस योजना में लाखों रुपये के कथित घोटाले को लेकर बड़ा न्यायिक घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पुलिस जांच की पोल खोलकर रख दी है। इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े में सीजेएम कोर्ट ने ना सिर्फ पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे मामले को धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र करार देते हुए कड़ा संज्ञान लिया है।