हुज़ूर: भीम नगर में जींस पहनने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
Huzur, Bhopal | May 26, 2025 भोपाल के भीम नगर में रहने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह 5:30 बजे पड़ोसियों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। हत्याकांड को मृतक के बड़े भाई ने अंजाम दिया। दरअसल छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस पहन ली थी। इसी बात से बड़ा भाई नाराज था। दोनों में पहले मारपीट हुई फिर बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में अरेरा हिल्स पुलिस ने हत्या का केस दर