मोहनगढ़: मोहनगढ़ में फुटेरा नाले के पास क्षतिग्रस्त हुई हरपुरा नहर का स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तालाबों को भरने के लिए हरपुर नहर सरकार द्वारा लाई गई थी, जो लगातार तेज बारिश होने की वजह से मोहनगढ़ के फुटेरा नाले के पास क्षतिग्रस्त हो गई जिससे नहर का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा और बर्बाद हो रहा है, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने भी हरपुरा नहर की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े किए हैं।