सिवनी: सरेखा गांव में अज्ञात कारणों से जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत, केवलारी पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी के केवलारी थाना क्षेत्र के सरेखा गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मंगलवार को बताया गया कि गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सालक राम के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।