कटेया: कटेया थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया
कटेया थाना क्षेत्र में आम लोगों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को शाम,4:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। कई लोग पैदल चलकर भी इस यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।