आंवला थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने रविवार को सुबह आठ बजे बताया कि अधिकारियों से शिकायत की है।पीड़िता के पिता के अनुसार, 2 जून की रात उनकी नाबालिग बेटी को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया।