नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान महुआव निवासी स्वर्गीय विजय साव के पुत्र धनंजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से