भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव स्थित प्राचीन शिवालय से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की दिव्य एवं भव्य बारात निकाली गई। पारंपरिक व धार्मिक वातावरण में निकली इस बारात में हाथी, घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ आकर्षक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। पूजा अर्चना के बीच भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह रविवार की शाम 5:30 संपन्न हुआ