पवई: पन्ना: पन्ना में थोक विक्रेता तीन हजार टन तक कर सकता है गेहूँ का भण्डारण
Pawai, Panna | Sep 13, 2024 गुरुबार को रात्रि पन्ना कलेक्टर जानकारी देते हुए बताया की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूँ की उचित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापारियों को गेहूँ के स्टॉक की सीमा तय कर दी गयी है। इस नई व्यवस्था में 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए व्यापारी व थोक विक्रेता 3 हजार टन तक गेहूँ का भण्डारण कर सकता है।