बलौदाबाजार जिले में अवैध धान पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, 1058 बोरी धान जब्त, लवन में सबसे अधिक 700 कट्टा धान जप्त
समाचार *अवैध धान पर संयुक्त टीम की कार्यवाही,1058 बोरीअवैध धान जब्त* बलौदाबाजार,18 दिसम्बर 2025/कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त टीम द्वारा 1058 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।