स्टेशन रोड स्थित श्री श्री 108 पंचवटी राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत मंगलवार को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। 501 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजा और जय श्री राम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। मंदिर समिति के अनुसार 28 जनवरी को 02 बजे शोभा यात्रा और 29 से 31 जनवरी तक बिहार–बंगाल की मंडलियों द्वारा भव्य रामधुनी यज्ञ होगा।