किसानों की शिकायत पर पहुंचे जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी ने मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे औड़ाबगीचा पैक्स पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के बाहर लक्ष्य से अधिक धान रखे मिलने पर डीसीओ ने पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद सिंह से कड़ी पूछताछ की। डीसीओ ने बताया कि पैक्स को 16 सौ क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था।