गुरुवार शाम 7 बजे इटारसी में आंवला नवमी पर प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर में धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान द्वारकाधीश को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी थी। मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।