जौनपुर: बलुआघाट के पास अनियंत्रित हुई अर्टिका ने टेम्पो को मारी टक्कर, टेम्पो खाई में गिरा, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अर्टिका कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है