हुज़ूर: राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय प्रकोष्ठ विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2024 भोपाल राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय प्रकोष्ठ विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी मौजूद रही। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा अंतर्गत ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने के लिए उनको हैन्ड होल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध कराने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाना चाहिए।