उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 3:01 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में 4 जगहों छापेमारी कर 1 शराब तस्कर एवं 11 शराबी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत बट्टा मुसहरी गांव से 10.8 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर को तथा लखीसराय में 4, घोसीकुंडी में 4 तथा बड़हिया में 3 शराबी को गिरफ्तार किया है.