पुलिस जनसहभागिता को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार के अपराह्न डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दाउदनगर मैदान में औरंगाबाद पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आज दो मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच गोह तथा उपहारा की टीम के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में गोह की टीम ने 07 विकेट से उपहारा टीम