भरनो: सरगांव जंगल मोड़ के पास बोलेरो दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Sep 18, 2025 भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव जंगल मोड़ के समीप बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें,जिससे बोलेरो में सवार कुल 6 लोग घायल हो गए हैं।जिसमें सरगांव पतराटोली गांव निवासी फूलों देवी 50 वर्ष,मानती कुमारी 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं,वहीं मोहित उराव 10 वर्ष,रंजीत कुमार उरांव 6 वर्ष,फगनी देवी 30वर्ष आदि शामिल है।