पूर्णागिरि: पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन दीपा देवी की अध्यक्षता में हुआ, तमाम कार्यक्रमों की तय की गई रूपरेखा
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में टीआरसी परिसर स्थित कार्यालय में हुआ। जिसमें समिति द्वारा मानसून काल से अब तक के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गयीं एवं आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयीं। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष दीपा देवी से शुक्रवार की शाम पांच बजे प्राप्त हुई।