हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी
मौसम के अचानक पलटी मार जाने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पूरे दिन किसानों की आंखें आसमान में छाए बादलों पर टिकी रही गनीमत यह रही कि शाम तक बारिश नहीं हुई थी। शुक्रवार को तड़के चली तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों का डेरा जम गया। मौसम का यह बदलाव देखकर किसान चिंतित हो उठा है। किसानों के अनुसार अगर किसी तरह का दैवीय प्रकोप सामने आया तो दलहनी-तिलहनी फसलों