सासाराम: सासाराम में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया
सोमवार के दोपहर क़रीब 2:00 बजे सासाराम के फजलगंज स्थित डायट परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने एल्बेंडाजोल दवा की खुराक लेकर किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी दवा खिलाई और सभी को इसे लेने के लिए प्रोत्साहित किया।