जैतहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हाथी के हमले में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पचौहा के पाठबाबा जंगल से निकलकर आए तीन हाथियों के समूह में से एक हाथी ने पथरहा टोला में खेत के पास खलिहान में निकले हंशलाल राठौर (80) पर हमला कर दिया। हाथी ने सूंड से पकड़कर जमीन पर पटकते हुए पैर से कुचल दिया,