कहरा: बख्तियारपुर में सेफ्टी टैंक ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी ठोकर, 1 की मौत, आधा दर्जन ज़ख्मी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग पंजाब नेशनल बैंक समीप खड़ी ऑटो में तेज रफ्तार सेफ्टी टैंक ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मारकर ट्रैक्टर वहीं छोड़कर फरार हो गया।ट्रैक्टर के ठोकर लगने से आधे दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया जहां से एक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात डॉo के द्वारा रेफर कर दिया गया।