बड़ौद: गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक सवार गंभीर घायल, बड़ौद अस्पताल से आगर रेफर
गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बालू नाथ पिता पवन नाथ उम्र 55 वर्ष निवासी डेथली खुर्द गरोठ जिला मंदसौर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।यह जानकारी हमे आज शुक्रवार सुबह 10 बजे शासकीय अस्पताल बडौद से प्राप्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार पहिया वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया