मानिकपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी गया प्रसाद हेला को शनिवार शाम 4 बजे मनगढ़ एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर जून 2025 में सूप बेचने के विवाद में परिजनों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की।