जबलपुर: शास्त्री नगर स्थित बजरंग नगर में एक घर में आठ फीट लंबा सांप और दूसरे घर में तीन फीट लंबी गोह ने मचाया हड़कंप
शास्त्री नगर स्थित बजरंग नगर निवासी ज्योति सेन के घर में एक आठ फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप पूजन कक्ष में बैठा था जिसे देखकर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंचे सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जैसे ही जंगल में छोड़ा तभी। बड़ा पत्थर निवासी अनिल चक्रवर्ती के घर में तीन फीट लंबी मादा गोह प्रवेश कर गई।