जमुई: हरनारायणपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Feb 26, 2025 जमुई- गिद्धौऱ मुख्य मार्ग पर हरनारायणपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 9:00 तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की काफी घटना स्थल पर लग गई, उंसके बाद युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. घनश्याम सुमन ने युवक को मृत घोषित कर दिया।