बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम अभाऊ निवासी अजय नामदेव (20 वर्ष), पिता मेवालाल, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि अजय सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में अपनी बुआ के यहां रुका हुआ था।आज 01 फरवरी दोपहर करीब 5:00 बजे अजय अपनी बुआ के साथ सन सिटी कॉलोनी से बाजार की ओर जा रहा था।