कम्पिल के गांव इकलहरा के सामने कम्पिल-अटैना मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया।घायल युवक प्रदीप गांव सिकंदरपुर अगू का निवासी है।वह सोमवार देर शाम जनपद बदायूं के मुगर्रा स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल के चाचा हवलदार ने जानकारी दी।