देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित धर्मपुर में बिल्ली के बच्चों को लेकर घर में कलह हो गई। युवती ने अपने चाचा-चाची व तीन भाइयों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी दी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर पांचों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।