लगातार 11 वर्ष की सफलता के बाद 12 वे वर्ष भी मेथवाड़ा के रामगढ़ हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में रामगढ़ हनुमान मंदिर पर शनिवार को भव्य सुंदरकांड एवं विशाल भंडारी का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने भंडारी की महाप्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रविवार देर रात 12 बजे तक भक्त झूमते गाते नजर आए।