अकोढ़ी गोला: चांदी गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक चार वर्षीय लड़की को मारी टक्कर, लड़की हुई घायल
चांदी गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक चार वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम सुरभि कुमारी बताई जा रही है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाई गई है। चिकित्सक के देखरेख में घायल लड़की के इलाज की जा रही है। घटना के बाद घायल लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।