डुमरी कटसरी: कोड़िया मोड से पुलिस ने 4 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भट्ठहाँ थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने वाहन जांच के दौरान कौड़िया मोड़ से 4 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया की शराब कारोबारी मोतिहारी जिला के मधुबन कौडिया मठ गांव निवासी संजय राय है. जो शराब निर्माण कर बेचने का काम करता था. जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर लदे शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल दिया है।