रायसिंहनगर के अरोड़वंश धर्मशाला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथामृत के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। कथा उपरांत लंगर हुआ। विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता निभाई। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे