शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली के पास गुरुवार की सुबह 10:00 बजे के करीब बैरिया की तरफ से आ रही कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कोई भी घायल नाम पता बताने में अक्षम था। घटना के बाद पुलिस कमांडर जीप को लेकर चली गई है।