जोधपुर से घेवड़ा रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चलते समय अचानक एक क्रेटा कार में आग लग गई। जैसे ही कार से धुआं उठना शुरू हुआ, चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दि।