बरेला शिवशक्ति कबड्डी क्लब बरेला द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की विशाल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज 19 जनवरी 2026 को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह रोमांचक मुकाबला खेरमाई प्रांगण, ग्राम बरेला (एनटीपीसी झाबुआ पावर प्लांट), तहसील घंसौर में खेला गया।