रहुई: सैदल्ली गांव में 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
Rahui, Nalanda | Mar 31, 2026 रहुई प्रखंड के सैदल्ली गांव स्थित देवी स्थान में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार से 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो गया है। कीर्तन प्रारंभ होते ही पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अखंड कीर्तन के दौरान लगातार भजन-कीर्तन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंदिर परिसर को