बहराइच: बहराइच रेलवे स्टेशन से बहराइच - बनारस रेल प्रखंड पर शुरू हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन से बनारस तक शुरू हुई रेल सेवा दिसंबर माह से बंद चल रही थी। शनिवार से लगभग दो महीने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है और शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय से बनारस के लिए बहराइच रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 14214 रवाना हुई है।