बहराइच: सिंगहा के पीड़ित ने विपक्षी पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप,पीड़ित ने जिलाधिकारी से कि शिकायत
मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगहा के पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर पीड़ित अब जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौपा हैं।