सहारनपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने नवादा रोड से एक शातिर चोर को चोरी किए गए सामान सहित किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने गुरुवार शाम 6:30 बजे क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर चोर वंश को नवादा रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी सफेद धातु, एक ब्रेसलेट सफेद धातु बरामद किया गया है।