रखवारा गाँव के पास जामनी बांध की दाई नहर में अचानक से लीकेज हो जाने से किसान चिन्तित हो रहे हैं। वहीं नहर लीकेज का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो शनिवार को दोपहर 12 बजे से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सिचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और लीकेज मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।