गुरुवार की देर सांय करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट में NH 74 पर चुंगी नंबर पांच के पास मोहल्ला खुराड़ा निवासी नफीसा पत्नी अब्दुल सत्तार सड़क पार कर रही थी।इसी दौरान एक डंपर ने उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया। जिसमें नफीसा की मौत हो गई। डंपर के कुचलने से नफीसा के शव के कई अंग अलग थलग हो गए।