रजौन: संझा रेलवे हॉल्ट के पास पेंडुल क्लिप खुलने से टला बड़ा रेल हादसा, सतर्कता से बचीं सैकड़ों जानें
Rajaun, Banka | Jan 31, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत भागलपुर–मंदार हिल रेल खंड पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया । संझा रेलवे हॉल्ट के पास रेल पटरी का पेंडुल क्लिप खुल जाने के कारण पटरी टेढ़ी हो गई थी । समय रहते ग्रामीणों और एक बाइक सवार की सतर्कता से इसकी सूचना रेलवे को दी गई, जिससे देवघर–जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।