तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दी गुलाबी दस्तक प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने गुलाबी दस्तक दे दी है। मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में कमी आ रही है। बुधवार को रात का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया।