मुशहरी: पुरानी बाजार, शुक्ला रोड स्थित श्री बाबा सिद्धनाथ मंदिर में बुधवार को मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा
मुजफ्फरपुर के पुरानी बाजार, शुक्ला रोड स्थित श्री बाबा सिद्धनाथ मंदिर में बुधवार को मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत देवताओं की नगर भ्रमण यात्रा सुबह पुरानी बाजार से निकली। यह यात्रा सोनारपट्टी, गरीबनाथ मंदिर (गोला रोड) होते हुए पुरानी गुदरी के रास्ते पुनः मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने आरती, पु