मेहगांव: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव की तैयारियों के लिए मेहगांव, अंबाह, पोरसा आदि जगहों पर जनसंपर्क किया गया
महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद चोराहा पर 20 मार्च से 25 मार्च तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को लगभग 5 बजे साधर्मी भाइयों ने मेहगांव अंबाह पोरसा आदि जगहों पर लोगों से जन संपर्क किया।तथा सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।