महिदपुर: महिदपुर में महिलाओं ने विधि-विधान से की दशा माता की पूजा अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना की
महिदपुर में सोमवार को दशा माता का पर्व महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया है। नगर पालिका में एवं रामलीला मैदान, बीनपुरा रोड़ और अन्य जगहों पर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की और घर में सुख समृद्धि के लिए दशा माता से मनोकामना मांगी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत भी रखा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहरभर में महिलाओं द्वारा दशामाता का पर्व मनाया जा रहा है।