सीआरपीएफ कैंप में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 226 युवाओं को विभिन्न केंद्रीय बलों और विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।