कोल: थाना सासनीगेट पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी तमंचा बरामद
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सासनीगेट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशाल पुत्र अशोक कुमार नि0 बिहारी नगर गली नं0 07 थाना सासनी गेट जिला अलीगढ़ को एक देशी तमंचा 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया है।